आगरा, जनवरी 14 -- तहसील सहावर क्षेत्र में पांच स्थानों पर बुधवार को विधिक सहायता केंद्र शुरू किए गए। सहावर के फिरोजपुर, लक्ष्मीपुर सुंदरपुर, ललूपुरा, कोटरा, बीनपुर कलां ग्राम पंचायत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, एडीजे विजय कुमार, अधिवक्ता सत्येंद्र पाल सिंह बैस, तहसीलदार सहावर संदीप चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान एडीजे विजय कुमार ने लोगों को विधिक जानकारी दी। विधिक सेवा प्राधिकरण के दायित्व बताए। अधिवक्ता सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने मध्यस्थता कानून के बारे में बताया। नशा, धूम्रपान, भ्रूण हत्या और शिक्षा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तहसीलदार सहावर ने शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और जन समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान इस दौरान विधिक स्वयंसेवक वीरपाल, लेखपाल, ग्राम सचिव, प्रधान, आंगनवाड़ी, पंचायत सहायक ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.