पीलीभीत, फरवरी 14 -- झोलाछाप के आगे स्वास्थ्य विभाग भी असहज है। अब बिलसंडा क्षेत्र में घटनाक्रम होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हुआ है। जबकि तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव अमृता खास, बरसीं वाले बरसिया, रढैता, दौलतपुर हीरा, रसयांखानपुर, मानपुर, नागीपुर अखौला चुर्रासकतपुर, मीरपुर वाहनपुर सहित तमाम गांव में झोलाछाप का मकड़जाल है। झोलाछाप की दुकानों पर मरीजों को लाल पीली गोलियां देकर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। जब तब कहीं-कहीं तो गर्भपात की भी सूचनाएं मिलती हैं। बिलसंडा में घटनाक्रम होने के बाद अब झोलाछाप पर एक्शन के लिए निर्देश हुए हैं। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस लेकर कई मेडिकल संचालक मरीजों को भर्ती कर बीमारियों का इलाज करते नजर आते हैं। पिछले दिनों सीएमओ के निर्देश पर अवैध रुप से चल रही पैथलाजी लैवों को सील कर दिया गया था अब फिर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.