बांदा, फरवरी 5 -- बांदा। संवाददाता पैलानी तहसील अंतर्गत अलोना गांव में पांचवे दिन भी भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव मनोज द्विवेदी की अगुवाई में किसानों का प्रदर्शन जारी रहा। किसान भोला प्रजापति, अनूप सिंह, सत्यगोपाल आदि किसानों को घायल कर देने के बाद मुआवजा दिलाए जाने की मांग उठाई। कहा कि लगभग एक करोड़ 60 लाख की बनी नई गौशाला में लोहे के तार की जाली लगाऐ जाने चाहिए। अन्य समस्याओं को लेकर किसान पांचवे दिन धरने पर बैठे रहे। कहा कि अन्ना गोवंश से करीब तीन हजार बीघा जमीन परती पड़ी है। अनशन पर किसान विकास टेलर, ऋषि सिंह, बल्ला साहू, मनोज कुमार, शिवशरण सिंह, सभाजीत, अंकुश, अशोक, श्यामकरण साहू, बद्री साहू, गुरु वर्मा, भोला, चुन्नू भाटपाल, शिवशरण सिंह सहित एक सैकड़ा किसान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.