कन्नौज, जनवरी 30 -- तिर्वा, संवाददाता। एसआईआर कार्यक्रम के चलते तहसील क्षेत्र में 23192 मतदाताओं की मैपिंग न हो पाने के कारण निर्वाचन विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया है। जिससे तहसील परिसर में मतदाताओं की भीड़ लगी रही। बीएलओ द्वारा जरूरी पत्रों को जमा कर अपनी-अपनी मैपिंग कराने को कहा गया। तहसील क्षेत्र में पिछले माह एसआईआर कार्यक्रम चलाया गया था। जिसमें 2003 मतदाता सूची से परिवार का मिलान किया गया और उनकी मैपिंग कराई गई थी। मैपिंग का समय पूरा होने के बाद तहसील क्षेत्र के 23192 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी। जिसको लेकर तिर्वा निर्वाचन कार्यालय द्वारा उनको नोटिस जारी किया गया। नोटिस मिलने के बाद शुक्रवार को तहसील में सैकड़ा मतदाता नोटिस की प्रतियां व अपने दस्तावेज लेकर पहुंचे, लेकिन 2003 की सूची से मिलान करने के लिए तमाम कठिनाईयों का सामना क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.