अलीगढ़, जनवरी 30 -- अलीगढ़, संवाददाता। तहसील राजस्व बार एसोसिएशन तहसील कोल के वार्षिक चुनाव को लेकर बार भवन में एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता निर्वाचन अधिकारी एड. ऋतुराज भारती ने की। बैठक में चुनाव प्रक्रिया और नामांकन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब अध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश शर्मा और सुरेश बाबू चुनाव मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए मलिखान सिंह और चंद्रपाल शर्मा आमने-सामने होंगे। महासचिव पद पर रामवीर सिंह बघेल और चंद्रप्रकाश दिवाकर के बीच मुकाबला तय है। संयुक्त सचिव पद के लिए सुनील कुमार सिंह, विक्रम सिंह, दीपक शर्मा और मोहम्मद फुरकान ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर संकेत कुमार और सौरभ यादव चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मतदान शनिवार 31 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम...