शामली, फरवरी 13 -- एडीएम सत्येन्द्र सिंह ने शुक्रवार को तहसील कैराना का निरीक्षण कर न्यायालय एवं तहसील कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालय उपजिलाधिकारी, तहसीलदार न्यायालय तथा विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम न्यायालय में पुराने वादों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही वसूली संबंधी कार्यों की जानकारी प्राप्त कर लंबित वसूली की कार्रवाई जल्द पूर्ण करने को कहा गया। एडीएम ने रजिस्ट्रार कार्यालय में खतौनी के अमल दरामद से संबंधित कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा तहसील दिवस एवं आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयब...