अमरोहा, फरवरी 13 -- हसनपुर। तहसील के निरीक्षण को पहहुंचीं डीएम को तहसील बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा। तहसील के सामने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी ने कहा कि चेतन चौहान मार्ग पर अत्यधिक संख्या में वाहनों का संचालन होता है। तहसील के लिए सड़क पार करते समय ट्रैफिक का ध्यान रखना पड़ता है। तेज गति वाहनों से हादसों का खतरा रहता है। तहसील के सामने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। तहसील परिसर में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग बनवाने की गुहार लगाई। तहसील परिसर में सीसीटीवी कैमरा स्थापित कराए जाने को जरूरी बताया। पुरानी तहसील के नजदीक चल रहे उप निबंधक कार्यालय को तहसील के आसपास स्थापित कराने की मांग की। कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी अवगत कराया गया था लेकिन, अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ ...