बलरामपुर, सितम्बर 9 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। उतरौला तहसील के आवासी भवन में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। इन भवनों में तहसील के दर्जनों कर्मचारी व अधिकारी निवास करते हैं। लगभग 30 वर्ष पूर्व इस भवन में शुरू हुए काम से अब तक यहां मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं हो सकी हैं। इस आवासीय भवन में लगभग 50 से अधिक कर्मचारी व अधिकारी रहते हैं। बावजूद इसके अभी तक यहां पर शुद्ध पेयजल सहित तमाम समस्याओं से लोग परेशान हैं। परिसर में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। कुछ जगहों पर साधारण हैंडपंप लगे हैं, जिसमें से दूषित पानी निकल रहा है। कर्मचारियों एवं अधिकारियों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। उतरौला तहसील की स्थापना 1875 में हुई थी। उसके लगभग 150 वर्ष बीतने के बाद यहां का भवन जर्जर हो गया। तहसील भवन जर्जर होने पर सरकार ने डुमरियागंजरोड पर करोड़ों रुपए की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.