संतकबीरनगर, जनवरी 19 -- संतकबीरनगर, विधि संवाददाता। तहसील खलीलाबाद के अधिवक्ताओं के लिए एक और अधिवक्ता चैम्बर बनेगा । विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी ने सोमवार को तहसील परिसर में विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चैम्बर के लिए भूमि पूजन किया । इस चैम्बर का निर्माण तहसील परिसर में पहले से निर्मित अधिवक्ता चैम्बर के बगल में विधायक निधि से बनेगा । भूमि पूजन कार्यक्रम के शुभारम्भ से पहले अधिवक्ताओं ने विधायक अंकुर राज तिवारी का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री तिवारी ने कहा कि अधिवक्ताओं का यह चैम्बर 25x100 वर्ग फुट में बनाया जाएगा। अधिवक्ताओं की समस्या मेरी अपनी समस्या है। अधिवक्ताओं के लिए मेरा दरवाजा सदैव खुला है। कहा कि दीवानी न्यायालय परिसर में भी अधिवक्ताओं के लिए शीघ्र चैम्बर का निर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.