गंगापार, जनवरी 19 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा तहसील के भवन का बार्जा मंगलवार को अचानक गिर गया। बार्जा गिरने से ईंटों के चपेट में आने से सोलर लाइट भी लटक गई है। अवकाश होने के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है।बारा तहसील भवन 1980 में बनकर तैयार हुआ था। उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजा विश्वनाथ प्रताप सिंह ने उद्घाटन कर भवन को तहसील प्रशासन को सौंपा था। स्थानीय लोगों के अनुसार 45 वर्ष बीत गए किंतु भवन का मरम्मत नहीं कराया जा सका है। इसके कारण अधिकांश भाग जर्जर हो चुके हैं। इसके साथ ही बनाया गया एसडीएम, तहसीलदार और कर्मचारियों का आवास खंडहर में तब्दील हो गया है। तहसील परिसर में ही स्थित लेखपालों के आवास भी जर्जर हो चुके हैं। इसके बावजूद जान जोखिम में डालकर कुछ लेखपाल, कर्मचारी और एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम उसमें रुकते हैं। सोमवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.