मऊ, फरवरी 7 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने शनिवार को तहसील सदर स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने विभिन्न न्यायालयों में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की विभिन्न धाराओ में लंबित मुकदमों की समीक्षा भी की। जिलाधिकारी ने तहसील कार्यालयों में लंबित मुकदमों का यथाशीघ्र निस्तारण और अभिलेखों को सूचीकरण कर बेहतर रखरखाव के निर्देश दिया। राजस्व संहिता की धाराओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित पीठासीन अधिकारियों को धारा 34 (नामांतरण) सहित अन्य धाराओं में लंबित वादों के निस्तारण पर विशेष जोर देने को कहा। इसके अलावा आईसीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का भी समयसीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अभिलेखागार, नायब तहसीलदार कोर्ट, निर्वाचन कार्यालय, कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.