मैनपुरी, अक्टूबर 31 -- मैनपुरी। जिलेभर की तहसीलों में आज एक नवंबर को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा। डीएम अंजनी कुमार सिंह तहसील भोगांव में मौजूद रहकर जनता की शिकायतें सुनेंगे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से समय से तहसील भोगांव में आयोजित समाधान दिवस में उपस्थित होने को कहा है। मुख्य विकास अधिकारी तहसील करहल में एवं अपर जिलाधिकारी तहसील किशनी में जन-समस्याएं सुनेंगी। मारपीट कर किया घायल, दी तहरीर किशनी। नगला सती निवासी रूपेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र कश्यप ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनके गांव के नामजद उनके साथ ग्रेटर नोएडा में एक किराए के कमरे में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। बीती 29 अक्तूबर की सुबह 7 बजे उनसे आपस में झगड़ा होने पर उनके साथ इन लोगां ने मारपीट कर घायल कर दिया। नामजद ने पत्नी के साथ भी मारपीट का प्रयास किया। पुलिस ...