देवरिया, फरवरी 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले की तहसीलों में दाखिल खारिज के तीन हजार मामले लंबित हैं। अधिकांश मामले विवादित अधिकारियों की लापरवाही के चलते लंबित है। देवरिया सदर तहसील में 400 भाटपार में 935, बरहज में 300, सलेमपुर में 801 और रुद्रपुर में 552 मामले खारिज दाखिल के लंबित है। अविवादित होने पर 45 दिन और विवादित होने पर 90 दिन में खारिज दाखिल करने का नियम है। खारिज दाखिल कराने को काश्तकार तहसीलों का चक्कर लगा रहे हैं। समय से खारिज दाखिल नहीं होने से किसानों का समय और पैसा बर्बाद होता है। जनपद की पांचों तहसीलों को मिलाकर हर महीने 3000 से 3300 जमीन, संपत्तियों की रजिस्ट्री होती है। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 34 के तहत गैर विवादित मामले में रजिस्ट्री के 45 दिन में खारिज दाखिल का निस्तारण होना चाहिए। जबकि विवादित माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.