गुड़गांव, फरवरी 21 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जलसा-ए-आम अभियान के तहत गुरुग्राम में जमीनों के सिविल मामलों के म्यूटेशन (इंतकाल) के निपटान के लिए शनिवार को सभी तहसीलों में विशेष शिविर लगाया गया। इसमें 300 से अधिक आए जमीन इंतकालों की सुनवाई करके मौके पर समाधान कर दिया गया। जिला राजस्व अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि तहसीलों में तीन सौ जमीन के इंतकाम मामले आए। शिविर में शामिल तहसीलदार-नायब तहसीदार की ओर से समाधान किया गया। शिविर का उद्देश्य लंबित म्यूटेशन मामलों का सरल, त्वरित और पारदर्शी तरीके से समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करना है। जिले के सभी पटवारी अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित इंतकालों की समीक्षा कर उनकी प्रगति रिपोर्ट संबंधित तहसील कार्यालय के माध्यम से जिला प्रशासन को भेजेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.