प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 25 -- पट्टी। नगर के मेला मैदान निवासी संतोष कुमार शुक्ला को तहसीलदार बलिया से पदोन्नति कर आगरा एसडीएम पद पर तैनाती दी गई है। अब तक वह तहसीलदार पद पर बलिया में कार्यरत थे। इस बात की जानकारी होने पर नगर के निवासी अंजनी कुमार शुक्ला, कृष्ण कुमार शुक्ला, पंडित श्याम शंकर दुबे, अजय तिवारी, आलोक मिश्रा, धीरेंद्र मिश्रा, अरविंद पांडे, देशराज तिवारी, अभिषेक शुक्ला, मानिक चंद शुक्ला, दिनेश मौर्या सहित अन्य ने प्रसन्नता जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...