पीलीभीत, फरवरी 13 -- पीलीभीत। एसआईआर के अंतर्गत दिए गए नोटिस और अन्य कारणों के नोटिसों की सुनवाई में लापरवाही और हीलाहवाली पर जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने 40 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को नोटिस देकर जवाब तलब किया है। गहरी नाराजगी जताते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसमें सुधार के लिए कहा है। नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रीपैंसी कें अंतर्गत नोटिस धारकों की सुनवाई में सुस्ती पर डीईओ नाराज है। इसकी समीक्षा कर हेयरिंग होल्ड और कार्य प्रगति की समीक्षा की गई तो सभी हैरान रहे गए। न्यूनतम 5.46 फीसद से लेकर अधिकतम महज 19.86 फीसद ही सुनवाई के आंकड़ें सामने आने पर नाराजगी व्यक्त की गई है। यह प्रगति बीस फीसद भी नहीं पाई गई। इस पर डीएम ने 40 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जिन लोगों को नोटि...