जौनपुर, फरवरी 18 -- जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने मंगलवार को एसडीएम सदर और तहसीलदार कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होने विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने पांच, तीन व एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ई-परवाने व निर्विवाद वरासत के तहत जारी किए जाने वाले आदेशों की समीक्षा की गई। न्यायालय तहसीलदार एवं खतौनी कक्ष में अभिलेखों के रख-रखाव को भी देखा गया है। पोर्टल पर प्राप्त ई-परवाना आदेशों एवं विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पारित आदेशों की प्रगति की जानकारी ली गई। इस दौरान कई प्रकरण लंबित मिले, जिस पर असंतोष व्यक्त करते हुए तहसीलदार सदर को चेतावनी दी गई व लंबित प्रकरण को निस्तारित करने को कहा। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर व तहसीलदार को अभिलेखों की सुव्यवस्थित ...