भदोही, फरवरी 12 -- भदोही, संवाददाता। अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल राजकुमार द्विवेदी बुधवार को दोपहर में शहर में रहे। भदोही तहसील एवं नगर पालिका परिषद कार्यालय भदोही का निरीक्षण किया। भ्रष्टाचार की शिकायतें, लापरवाही को लेकर तहसीलदार भदोही और ईओ भदोही को जमकर लताड़ा। कार्य शैली में सुधार की चेतावनी दी। उन्होंने पांच वर्षों से लंबित मामलों को निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने तहसीलदार न्यायालय, न्यायिक तहसीलदार न्यायालय, उप जिलाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय, एसडीएम (न्यायिक) न्यायालय विभिन्न पटलों का गहन निरीक्षण किया। एसडीएम न्यायालय में ऑफलाइन प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करने की बात कही। तहसीलदार भदोही को फटकार लगाई। साथ ही फाइलों के रख-रखाव में लापरवाही तथा मिसलेनियस रजिस्टर न बनाए जाने पर पेशकार आलोक दीक्षित को कारण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.