बदायूं, मई 4 -- तहसील विधिक सेवा समिति में डेढ़ वर्ष से परा विधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) के पद कार्यरत सपना पुत्री चरन सिंह निवासी बसंत नगर को शनिवार को तहसीलदार रविंद्र प्रताप सिंह ने प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया। तहसीलदार ने बताया कि सपना लगातार क्षेत्र में आयोजित होने वाले विधिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर क्षेत्र की जनता को विशेष कर छात्राओं को विधिक सेवाओं के प्रति जागरुक करने का काम कर रही है। समय-समय पर वह स्कूल और कालेज में शिविर लगाकर छात्राओं को भी विधिक जानकारी उपलब्ध कराती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.