बदायूं, जनवरी 8 -- उसहैत। कस्बा के कालसेन बाबा मंदिर में कड़ाके की ठंड के चलते बनें अस्थाई रैन बसेरा का बुधवार की शाम को दातागंज के नायब तहसीलदार दक्षिणी छबिराम सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने नगर पंचायत के बाबू राहुल को बुलाकर ठंड में लगने वाले अलाव की भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि किसी भी गरीब व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होने पाये इसके लिए नगर पंचायत चेयरमैन और कर्मचारियों को निर्देशित किया। सूखी लकड़ी की व्यवस्था कर हर चौराहे पर अलाव लगाने और रैन बसेरा में बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...