बदायूं, फरवरी 14 -- सैदपुर। वजीरगंज क्षेत्र के गांव वीरमपुर में अवैध रूप से मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। सूचना पर कार्रवाई को दौड़े नायब तहसीलदार सृजन यादव बिसौली ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। बताया गया कि संबंधित व्यक्ति ने निजी कार्य के लिए मिट्टी खनन की अनुमति ली थी, लेकिन आरोप है कि वह दूसरे गांव कंजुआ में मिट्टी बेचकर भराव का कार्य कर रहा था। पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना वज़ीरगंज में सुपुर्द कर दिया गया है। मौके पर कांस्टेबल गौरव चौधरी भी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जांच के बाद की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...