गोरखपुर, फरवरी 22 -- खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी तहसील में तैनात तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह के विरोध में विगत एक माह से अधिवक्ताओं का तहसील परिसर में धरना अनवरत जारी है। तहसील खजनी का 7 फरवरी को निरीक्षण करने पहुंचे ए डी एम प्रशासन से भी मिलकर अधिवक्ताओं ने तहसीलदार खजनी ध्रुवेश कुमार सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई न होने से अधिवक्ताओं का आक्रोश सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। चार दिन पहले एसडीएम खजनी राजेश प्रताप सिंह को अधिवक्ताओं ने लिखित शिकायत की थी, जिसमें तहसील दिवस के पहले तहसीलदार खजनी का स्थानांतरण करने की मांग की गई थी। विभागिय अधिकारियों को इस प्रकरण को लेकर कई बार ज्ञापन दिया गया, लेकिन अभी तक आश्वासन के अलावा कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अधिवक्ताओं ने मेंन गेट पर धरन...