शाहजहांपुर, फरवरी 14 -- सदर तहसील में शुक्रवार दोपहर उस समय बड़ा हंगामा खड़ा हो गया जब अधिवक्ताओं ने सुनवाई के दौरान तहसीलदार सतेंद्र कटियार को न्यायालय कक्ष के भीतर ही बंधक बना लिया। घटना से तहसील परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर संजय कुमार पांडे और चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से करीब एक घंटे बाद तहसीलदार को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि तहसीलदार न्यायिक कोर्ट में एक मुकदमे की सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान कुछ अधिवक्ता पहुंचे और फाइल लंबित रखने का आरोप लगाते हुए तीखी बहस करने लगे। विवाद बढ़ने पर अधिवक्ताओं ने कोर्ट कक्ष से स्टाफ को बाहर कर दरवाजे अंदर से बंद कर दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.