देवरिया, अप्रैल 28 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। नाला निर्माण के दौरान प्रभावशाली लोगों का अतिक्रमण नहीं हटाए जाने का आरोप लगा आमरण अनशन पर बैठे सभासद आदित्य सिंह मोनू ने शनिवार की शाम तहसीलदार के आस्वाशसन पर अनशन समाप्त कर दिया है। सभासद ने कहा है कि अगर एक सप्ताह के अंदर सम्मान रूप से नाला निर्माण का कार्य नही हुआ तो वह पुनः अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे। वार्ड नम्बर एक लखना उर्फ डोमडीह के सभासद आदित्य सिंह मोनू नगर में चल रहे नाला निर्माण कार्य में नगर पंचायत प्रसाशन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू कर किया। सभासद ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत प्रसाशन गरीब कमजोर असहाय लोगों का सड़क के किनारे का अतिक्रमण तोड़ कर नाला निर्माण का कार्य कर रहा है। लेकिन प्रभावशाली लोगों के आगे का अतिक्रमण हटाने में नपा प्रसाशन फिसड्डी साबित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.