झांसी, दिसम्बर 17 -- औचक डीएम मृदुल चौधरी भोजला मंडी पहुंचे और यहां पर मूंगफली के क्रय केन्द्रों को देखा। केन्द्र संचालकों से बात की। निर्देश दिए कि अब तक केन्द्रों पर खरीदी गई मूंगफली के भंडारण का सभी तहसीलदार सत्यापन करेंगे। केन्द्र संचालकों से कहा कि मूंगफली खरीद करें तो दस्तावेजों की फोटोकॉपी जरूर रख लें। भोजला मण्डी झांसी में नैफेड पीसीयू के दलहन-तिलहन क्रय केन्द्र में केन्द्र खुले है। मधुवन ऑर्गेनिक प्रॉड्यूसर कम्पनी लि का आकस्मिक निरीक्षण किया। डीएम बोले, मूंगफली खरीद में किसी भी तरह की कोई समस्या न हो। केंद्र पर किसानों को दी जाने वाली समस्त सुविधाएं उपलब्ध हो। डीएम ने पीसीयू के मधुवन ऑर्गेनिक प्रॉड्यूसर कम्पनी लि को देखा। केन्द्र प्रभारी द्वारा पॉश मशीन व लेपटॉप चेक किया। स्थिति असंतोषजनक मिली। किसानों से बात की तो उन्होंने बताया...