मुरादाबाद, जनवरी 9 -- तहसील कांठ में शुक्रवार तहसील कर्मी और अधिवक्ताओं के बीच कहासुनी के मामले में विवाद बढ़ गया और इसके बाद अधिवक्ताओं और तहसीलदार में जमकर नोकझोंक हुई। जिसके बाद तहसीलदार ने पुलिस बल बुला लिया। अधिवक्ताओं ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। अधिवक्ता मोहम्मद वकील अहमद रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में किसी कार्य से गए थे। आरोप है कि यहां तहसील कर्मी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। यह बात अन्य अधिवक्ताओं को पता चली तो वह भी तहसील में पहुंच गए। अधिवक्ताओं का आरोप है कि इसी बीच तहसीलदार ने तहसील का गेट बंद करवा दिया, जिस पर अधिवक्ता भड़क गए। बताते हैं कि इसके बाद अधिवक्तागण तहसीलदार के पास पहुंचे, जहां तहसीलदार और अधिवक्ताओं में नोकझोंक हो गई। इस बीच तहसीलदार राजकुमार सिंह ने फोन कर पुलिस बुला ली, इसके बाद तहस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.