फरीदाबाद, फरवरी 9 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। तहसीलदारों की हड़ताल से लोगों और कारोबारियों को हो रही परेशानी को देखते हुए सोमवार डीआरओ और एसडीएम ने कमान संभाली। इस दौरान पूरे दिन में 20 से अधिक रजिस्ट्रियां हुई। हालांकि हड़ताल के चलते अन्य लोगों को खाली हाथ घर वापस लौटना पड़ा। जिले की सभी तहसीलों में पिछले एक सप्ताह से सामान्य कामकाज ठप पड़ा है। जमीन की रजिस्ट्री, इंतकाल, प्रमाण पत्र और अन्य राजस्व कार्य प्रभावित होने से लोगों और कारोबारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी हड़ताल जारी रहने से स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। हालांकि, लोगों की परेशानी को देखते हुए सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। डीआरओ (डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रेशन ऑफिसर) और एसडीएम ने मोर्चा संभालते हुए सीमित स्तर पर रजिस्ट्री का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.