लखनऊ, अप्रैल 10 -- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आतंकी तहव्वुर राणा को भारत लाया जाना हमारी विदेश नीति की बड़ी जीत है। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की ओर से गुरुवार को गांव, शहर वार्ड चलो अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं। भाजपा के 46वे स्थापना दिवस के क्रम में इस अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा सहित सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारी शामिल हुए। वार्ड में प्रवास किया। इस दौरान नेताओं ने आपातकाल सेनानी व कार सेवकों, लाभार्थियों और वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया। स्वच्छता अभियान भी चलाया और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा ध्वज के साथ शोभा यात्रा निकाली। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.