अलीगढ़, जनवरी 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने गुरुवार देररात क्राइम मीटिंग में जिले के थानेदारों के पेंच कसे। कहा कि किसी भी थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग की घटना न होने पाए। इसके लिए सभी संभ्रांत व शस्त्र लाइसेंस धारकों के साथ बैठक करें। सभी थाना प्रभारी किसी भी घटना में प्राप्त तहरीर के आधार पर ही धाराओं के अनुरूप मुकदमा दर्ज करें। मुकदमा लिखने में विलंब न करें। पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में आयोजित मीटिंग में एसएसपी ने कहा कि थाना प्रभारी व कर्मचारी यक्ष ऐप को डाउनलोड करके उसकी जानकारी कर लें। उसमें दिए प्रारूप के अनुसार ही वेरिफिकेशन, बीट मैपिंग, अपराधी सत्यापन आदि कार्रवाई करें। सभी थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हों। सभी कैमरे सुचारू हालत में रहें। शराब के ठेकों के साइन बोर्ड केवल ठेके पर लगें हों, कोई भी ब...