हल्द्वानी, जनवरी 16 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल ने लिखित तहरीर पर कार्रवाई नहीं होने पर एसएसपी को ज्ञापन सौंप कर नाराजगी जताई। शुक्रवार को दिए ज्ञापन में कहा कि प्रभावशाली व्यक्ति ने महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित बयान दिया है। इसके लिए लिखित शिकायत किए जाने पर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहा कि अभी तक प्राथमिकी तक दर्ज नहीं किए जाने से पुलिस की कार्यप्रणाली संदिग्ध बनी हुई है। कैबिनेट मंत्री के पति के खिलाफ यूकेडी ने चार जनवरी को पुलिस को तहरीर सौंपी थी। तहरीर पर कार्रवाई होना दूर रिसीविंग तक नही दी गई है। इस मौके पर केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल, नगर अध्यक्ष हरीश जोशी, सावन उनियाल, हरीश पांडे, मोहम्मद इरफान, सुमित श्रीवास्तव, हर्ष शर्मा, करन जोशी, विनोद आर्या, आयुष नागर, मयंक राजपूत मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.