औरैया, फरवरी 9 -- अजीतमल, संवाददाता। क्षेत्र की ग्राम पंचायत अनंतराम में एडीओ पंचायत के निर्देशन में कोटेदार चयन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित खुली बैठक में ग्रामीणों की मौजूदगी में तस्लीम आरिफ को सर्वसम्मति से निर्विरोध कोटेदार चुन लिया गया। बैठक की निगरानी एडीओ पंचायत सर्वेश कुमार द्विवेदी व एडीओ प्रदीप कुमार शाक्य ने की। कोटेदार पद के लिए तस्लीम आरिफ और लाखन सिंह यादव ने दावेदारी प्रस्तुत की। अधिकारियों ने ग्रामीणों के समक्ष चुनाव प्रक्रिया से चयन कराने का प्रस्ताव रखा, जिस पर लाखन सिंह यादव ने अपनी दावेदारी वापस ले ली। इसके बाद खुली बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से तस्लीम आरिफ के नाम का प्रस्ताव पारित कर दिया, जिसे चयन समिति ने अनुमोदित कर निर्विरोध चयन घोषित किया। मौके पर पंचायत सचिव मंजू यादव, सहायक...