नोएडा, दिसम्बर 13 -- नोएडा। सेक्टर-49 थाने की पुलिस ने दिल्ली से गांजा लाकर शहर में बेचने वाले तस्कर को बरौला गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक किलो 200 ग्राम बरामद हुआ है। तस्कर की पहचान फर्रुखाबाद निवासी 22 वर्षीय अभिषेक उर्फ जेटी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ सेक्टर-24, फेज तीन और सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज होने की जानकारी मिली है। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह गांजे की पुड़िया बनाकर तीन गुना दाम में बेचता है। पुलिस तस्कर के अन्य साथियों के बारे में पता लगा रही है। अभिषेक वर्तमान में बरौला गांव में किराये का कमरा लेकर रह रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...