गाज़ियाबाद, दिसम्बर 23 -- लोनी, संवाददाता। लोनी थाना पुलिस ने मंगलवार को जांच के दौरान अशोक विहार कॉलोनी से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तीन किलो सात सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। लोनी पुलिस मंगलवार को गढी सबलू रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान टीम ने सूचना पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तीन किलो सात सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तस्कर ने अपना नाम अली मोहम्मद निवासी अमन गार्डन अशोक विहार बताया। उसने बाहर से सस्ते दाम में गांजा लाकर राह चलते लोगों को पुड़िया बनाकर बेचना स्वीकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.