भभुआ, दिसम्बर 25 -- भभुआ। समेकित चेक पोस्ट मोहनियां से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 182 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर उसकी कार को जब्त किया है। उत्पाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शुभम सिंह दुर्गावती थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी अशोक सिंह का पुत्र है। चेक पोस्ट पर विशेष जांच अभियान चलाने के दौरान यूपी से आते शुभम को रोककर जांच की गई तो उसकी कार से शराब मिली। शराब मामले में नालंदा का युवक गिरफ्तार भभुआ। मोहनियां समेकित जांच चौकी से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 9 लीटर शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। उत्पाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति नालंदा जिला के सोहसराय थाना क्षेत्र के आशा नगर वार्ड 6 निवासी ऋषि कुमार का 30 वर्षीय पुत्र रविश कुमार है। वह यूपी से आ रही बस से शराब लेकर जा रहा था। बस ...