उन्नाव, फरवरी 11 -- उन्नाव। सदर कोतवाली पुलिस ने 30 जुलाई 2022 को दही थानाक्षेत्र के तुकौली गांव निवासी 1.400 किलो मादक पदार्थ के साथ पकड़ा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में कार्यवाई कर जेल भेज दिया था। बुधवार को मुकदमें की अंतिम सुनवाई के दौरान न्यायाधीश जयवीर सिंह नागर ने विशेष लोक अभियोजक विनय प्रकाश शुक्ला की दलील व साक्ष्य के आधार पर दोषी को 25 दिन के कारावास से दंडित किया है। दोषी पर पांच हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...