फरीदाबाद, जनवरी 29 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस ने अपराधियों और भू-माफियाओं के खिलाफ अपना जीरो टॉलरेंस अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को पुलिस और नगर निगम मानेसर की संयुक्त टीम ने गांव कासन में एक कुख्यात नशा तस्कर द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि अपराध से अर्जित संपत्ति पर फलने-फूलने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। संजय उर्फ संजू निवासी गांव कासन एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो लंबे समय से अवैध मादक पदार्थ (ड्रग्स) की तस्करी में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध थाना सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत गंभीर मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि उसने नशा तस्करी से होने वाली कमाई के बल पर नगर निगम की कीमती जमीन ...