मैनपुरी, मार्च 2 -- एक दिन पूर्व तस्करों से बरामद किए गए 405 कछुओं को आगरा की कीठम झील में छोड़ दिया गया। रविवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव उत्तर प्रदेश अनुराधा बेमुरी के निर्देश पर क्षेत्रीय वनाधिकारी मैनपुरी की टीम ने कछुओं को छोड़ दिया। शनिवार की तड़के सुबह कानपुर एसटीएफ, वाइल्डलाइफ और मैनपुरी वन विभाग के संयुक्त ऑपरेशन में दो तस्करों को पकड़ा गया था। तस्कर कार में भरकर कछुआ उत्तराखंड ले जा रहे थे। किशनी-ऊसराहार मार्ग से कछुओं को बरामद किया गया। कछुआ तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजा गया है। बरामद 405 कछुओं को वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया था। रविवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद वन संरक्षक आगरा वृत्त आगरा डा. अनिल कुमार पटेल की निर्देशन में क्षेत्रीय वन अधिकारी मैनपुरी विवेकानंद दुबे ने अपनी टीम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.