भभुआ, जनवरी 10 -- पुलिस की गाड़ी के शीशे टूटे, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार कुरैशी मुहल्ले के पशुओं के 10 सौदागरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज (पेज तीन) चैनपुर, एक संवाददाता। तस्करों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर चैनपुर के कुरैशी मुहल्ला में शुक्रवार की देर रात पशु के सौदागरों ने हमला कर दिया। हालांकि इस घटना में पुलिस ने खुद को बचा लिया, पर पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए। इस मामले में पुलिस ने 10 नामजद लोगों के खिलाफ चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में अफसर कुरैशी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार की देर रात उत्पाद विभाग एवं चांद पुलिस रात्रि गश्ती कर रही थी। रात में करीब 2:00 बजे बोलेरो एवं स्कॉर्पियो पर संदिग्ध सामान होने पर पुलिस टीम जांच करने के लिए गाड़ी को रोकने का इशारा किया। लेकिन...