कौशाम्बी, जनवरी 4 -- कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव में शनिवार रात तस्करी के लिए बांधे गए गोवंश बरामद किए गए। विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने बरामदगी के बाद कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे डीएसपी सिराथू करीब घंटे भर बाद समझा-बुझाकर माहौल शांत करा सके। गोवंशों को ओसा की गोशाला में संरक्षित करा दिया गया है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कर आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारियों को शनिवार की रात सूचना मिली कि इचौली गांव के बाहर नदी किनारे तस्करी के लिए गोवंशों को बांधा गया है। मध्य रात्रि के करीब वाहन में लादकर उनको वध के लिए भेज दिया जाएगा। खबर मिलते ही बजरंग दल के गोरक्षा प्रमुख रूपेंद्र विश्वकर्मा, विहिप के जिला मंत्री राजेंद्र कुमार, जिला सह मंत्री विव...