मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सरकारी टैक्स (जीएसटी) चोरी कर तस्करी के माल से लदे जब्त किए गए दो ट्रक मोतीपुर थाना परिसर से गायब हो गए। दारोगा उमाशंकर सिंह के आवेदन पर माल समेत ट्रक चोरी होने की बीते दो जनवरी को एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें दोनों ट्रक के अज्ञात चालक और मालिक उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर, खलीलाबाद के बरदहिया बाजार, वार्ड 11 निवासी अजय कुमार तिवारी व गोरखपुर जिले के काकुपार निवासी विमल तिवारी को नामजद आरोपित बनाया गया है। चार दिनों से गायब यूपी नंबर के दोनों ट्रकों की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। उनके मालिकों से पुलिस ने संपर्क भी साधा है। दारोगा ने आवेदन में बताया है कि जीएसटी के अधिकारियों ने बीते 31 दिसंबर को बिहार सरकार राज्य कर और जीएसटी अन्वेषण ब्यूरो पटना के अधिकारियों की टीम ने माल लदे तीन ट्रकों ...