रामपुर, जनवरी 16 -- मिलकखानम थाना क्षेत्र के पीपली वन में हुई परमजीत सिंह उर्फ पम्मा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लकड़ी की तस्करी के पैसों के बंटवारे को लेकर उपजे विवाद में तस्करों ने ही अपने साथी की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद कर लिया है। अंबरपुर चौकी के पास मिला था शव बिलासपुर के चंदेला गांव निवासी परमजीत सिंह का शव पीपली वन स्थित अंबरपुर चौकी के पास मिला था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अमित उर्फ मीत निवासी गुलजारपुर (काशीपुर) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मृतक के साथ मिलकर लकड़ी तस्करी का काम करता था। हाल ही...