हल्द्वानी, फरवरी 19 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। तल्ली बमौरी क्षेत्र के लोगों ने वार्ड में जलभराव का स्थायी समाधान करने की मांग की। गुरुवार को नगर निगम में प्रदर्शन के बाद नगर आयुक्त परितोष वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जल्द समाधान नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। वार्ड 9 तल्ली बमौरी के निवासियों ने स्थानीय पार्षद राजेंद्र जीना के नेतृत्व में किए प्रदर्शन में कहा कि थोड़ी देर की बारिश में ही क्षेत्र में जलभराव हो जाता है। सबसे ज्यादा दिक्कत आनंदपुरी, विवेकानंद इंक्लेव, महेश नगर और कलावती कॉलोनी में बनी रहती है। क्षेत्र की नालियां और सड़कें टूटी होने से समस्या और बढ़ गई है। बताया गया कि कई घरों के रैंप सड़क पर बनाए जाने से पानी की निकासी बाधित हो गई है। कई बार मांग किए जाने के बाद भी समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे लोग पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.