नैनीताल, फरवरी 4 -- नैनीताल, संवाददाता। श्री राम सेवक सभा की ओर से 23 फरवरी से चार मार्च तक फागोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महिला होली गायन और स्वांग आधारित प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके लिए नियम जारी कर दिए गए हैं। सभा महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी ने बताया कि भाग लेने वाली प्रत्येक टीम में 10 प्रतिभागियों का होना अनिवार्य होगा। सभी को पारंपरिक होली गायन की प्रस्तुति देनी होगी। प्रतियोगिता के लिए प्रवेश शुल्क 1000 रुपए निर्धारित किया है, जिसे बाद में वापस कर दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग न लेने पर राशि वापस नहीं होगी। प्रत्येक टीम को 15 मिनट से 17 मिनट में दो होलियों की प्रस्तुति व स्वांग करना होगा। स्थानीय टीमों को यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा, जबकि बाहरी टीमों के लिए यात्रा व्यय निर्धारित किया है। अल्मोड़ा, रानीखेत को 6 हजार, ह...