नैनीताल, जनवरी 13 -- नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में मंगलवार को घर के आंगन में धूप सेंक रहे एक बुजुर्ग पर लंगूरों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसमें भाभर हॉल तल्लीताल निवासी 90 वर्षीय जेडी गुरुरानी घायल हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें बीडी पांडे अस्पताल ले गए। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने कटखने लंगूरों और बंदरों को पिंजरे लगाकर पकड़ने और आबादी में उनकी आवाजाही पर रोक लगाने को ठोस कदम उठाए की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.