नैनीताल, जनवरी 30 -- नैनीताल। तल्लीताल डांठ चौराहे पर गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नई प्रतिमा का अनावरण बतौर ट्रायल किया गया। नई प्रतिमा में गांधी को चरखे में सूत कातते हुए दर्शाया गया है। हालांकि, फिलहाल प्रतिमा के आधिकारिक अनावरण की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। नैनीताल के तल्लीताल डांठ चौराहे के बीचोंबीच महात्मा गांधी की नई प्रतिमा को स्थापित किया गया है। हालांकि, इसका अनावरण होना बाकी है। गुरुवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर इसका ट्रायल के तौर पर अनावरण हुआ। लोनिवि के ईई रत्नेश सक्सेना ने बताया कि सुबह सूरज की किरणें पड़ते ही प्रतिमा और आकर्षक नजर आएगी। इसकी चमक बढ़ जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.