नैनीताल, फरवरी 19 -- नैनीताल। तल्लीताल पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि रूप किशोर निवासी प्रीत विहार ऊधम सिंह नगर फौजदारी मामले में फरार चल रहा था। गुरुवार को टीम ने आरोपी को क्षेत्र से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...