हल्द्वानी, अगस्त 2 -- नैनीताल, संवाददाता। तल्लीताल डांठ पर 70 के दशक में स्थापित महात्मा गांधी की ऐतिहासिक प्रतिमा को शुक्रवार को लोनिवि ने वहां से हटा दिया है। यह कदम हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में सौंदर्यीकरण और सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत उठाया गया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि प्रतिमा को पूरी तरह सुरक्षित ढंग से हटाया गया है और इसे जल्द ही तल्लीताल क्षेत्र में किसी उपयुक्त स्थान पर पुनः स्थापित किया जाएगा। प्रतिमा को हटाने की कार्रवाई जेसीबी मशीन की मदद से की गई, ताकि ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्व से जुड़ी इस मूर्ति को कोई क्षति न पहुंचे। गौरतलब है कि यह प्रतिमा कई दशकों से तल्लीताल चौराहे की पहचान बनी हुई थी। पूर्व में जब प्रतिमा हटाने की बात सामने आई थी, तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी किया। हालांकि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.