झांसी, फरवरी 19 -- झांसी, संवाददाता कल (मंगलवार) मामूली नरमी के बाद फिर तल्ख हो गया। बुधवार को अधिकतम ताप 31 डिग्री दर्ज किया गया। हालात यह थे कि दिन में धूप चैत्र यानी मार्च महीने सी चुभी। वहीं न्यूनतम ताप 16 डिग्री होने की वजह से रात में भी गर्माहट महसूस हुई। घरों में पंखे चलना शुरू हो गए। मौसम तेजी से बदल रहा है। बुधवार सुबह 6.47 बजे सूर्योदय हुआ। उस वक्त अधिकतम ताप 26 डिग्री के करीब था। इसके बाद लगातार धूप में तेजी आई। सुबह नौ बजते ही लोग छाते की ओट में घरों से निकले। वहीं 10.30 बजे तीखी धूप के तेवर इतने तीखे हो गए थे कि लोग छांव तलाशते नजर आए। कोई टोपी, गमछा पहने था तो कोई छाते की ओट में नजर आया। नगर के सीपरी, सदर, बड़ाबाजार, नगरा, नैनागढ़, सीपरी पुल, नरिया बाजार, पसरठ, गंज, सुभाषगंज, मानिक चौक, टकसाल, सराफा बाजार सहित अन्य मार्केटों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.