कौशाम्बी, फरवरी 8 -- फरवरी माह के सात व आठ तारीख को निकली तल्ख धूप ने दिन में ठंड के एहसास को फाख्ते की तरह उड़ा दिया। दिन में अब बिना गर्म कपड़ों के ही लोग सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आने लगे हैं। हालांकि सुबह व शाम ठंड अभी जारी है। दिसंबर माह से लगातार पड़ती चली आ रही कड़ाके की ठंड से अब दिन में छुटकारा मिलता दिख रहा है। दो दिनों से निकल रही तल्ख धूप में लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर पसीना आने लगा है। रविवार को तो लोग दुपहिया वाहनों से दिनभर बगैर गर्म कपड़े व टोपी के ही सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आए। इतना ही नहीं, घरों में भी बच्चे व बूढ़े ठंड से राहत महसूस करने लगे हैं। धूप इतनी तल्ख रही कि 12 से चार बजे तक ज्यादा देर तक बैठा नहीं जा रहा था। लोगों का मानना है कि मौसम ने करवट नहीं ली तो दिन की ठंड अब सप्ताह भर के भीतर पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.