अमरोहा, जुलाई 13 -- जिले में मौसम की बेरुखी ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। उमस भरी गर्मी से निजात मिलती नहीं दिख रही है। चिलचिलाती धूप ने आबादी का पसीना निकाल दिया है। मौसम की तल्खी के कारण हर कोई परेशान नजर आ रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से लेकर शाम तक चिलचिलाती धूप खिली रही। धूप में कुछ दूर चलते ही लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। हर कोई उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान रहा। उमस भरी गर्मी के आगे कूलर व पंखे की हवा भी बेअसर रही। चिकित्सकों ने इस मौसम में सावधानी बरतने की बात कहीं। मौसम को भांपते हुए किसानों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। क्योंकि अभी तक औसत से कम बारिश हुई है। जबकि मौसम विभाग का मानना है कि मौसम कभी बदल सकता और अच्छी बारिश होगी। किसानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.